UP Police Constable : यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने भर्ती से पहले जारी किया नोटिस, जाने क्या दिशा निर्देश दिए गए है ।

UP Police Constable

UP POLICE EXAM : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती मे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी ताजा नोटिस मे अभ्यर्थियों को ओ एम आर शीट और उसके सम्बधी नियमों का निर्देश दिया गया है। यह नोटिस यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट uppbpb.gov.in जारी किया गया है।

UP POLICE EXAM : भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा निर्देश

  1. अभ्यर्थियों को ओ एम आर शीट पर गोल भरने के लिए केवल काला और नीला बॉल पॉइंट पेन ही इस्तेमाल करना है।
  2. अभ्यर्थी एग्जाम के दोरान गोलो को मिटाने या दोबारा भरने की कोशिश ना करे।
  3. किसी भी प्रश्न का एक से अधिक उत्तर गलत उत्तर माना जाएगा।
  4. प्रश्न पत्र मे किसी भी प्रश्न के गलत उत्तर होने या प्रश्न के सभी उत्तर विकल्पों के उपयुक्त न होने पर ऐसे प्रश्नों को निरस्त कर दिया जाएगा।
  5. निरसत प्रश्नों के अंकों का वितरण इलाहाबाद हाईकोर्ट मे रिट याचिका 2669/2009 (एम/बी) पवन कुमार अग्रहरी बनाम यूपी लोक सेवा आयोग मे स्वीकृत विधि व्यवस्था के निम्न सूत्र अनुसार किया जाएगा।
    • सूत्र : सही उत्तर * निर्धारित अंक / सही प्रश्नों की संख्या
  6. दो घंटे की परीक्षा मे कुल 150 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
  7. प्रश्न पत्र कुल 300 अंक का होगा इसलिए सही उत्तर के लिए दो अंक मिलेगे।
  8. गलत उत्तर पर नेगेटिवे मार्किंग भी होगी। एक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटा जाएगा।

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के ऐड्मिट कार्ड जल्द ही जारी होंगे। संभावना यह है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पहले आवेदकों की एगजाम सिटी 10 फरवरी को जारी हो जाए। और उसके तीन दिन बाद ही 13 या 14 फरवरी को आ सकते है।

एग्जाम सिटी, डेट की डीटैल चेक करने के लिए और ऐड्मिट कार्ड चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

Exit mobile version