UP Board Solutions for Class 4th Natik Shiksha & Health Education नैतिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा

UP Board Solutions  : NCERT Solutions for Class 3rd to Class 12th All Subject Solution with Free Downloadable PDF .  Here We Provide Complete Solution of UP Board Solutions for Class 4th Natik Shiksha & Health Education नैतिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा

05 Information 17 1

Advertisements

 

UP Board Solutions for Class 4th Natik Shiksha & Health Education नैतिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा

सत्य-मनुष्य को हमेशा सत्य बोलना चाहिए। सत्य बोलने से मन प्रसन्न रहता है तथा वह सदा खुश रहता है।

दया व क्षमा-मनुष्य को असहाय जीवों और जन्तुओं पर दया करनी चाहिए। अगर कोई किसी के प्रति अन्याय कर बैठे, तो उसे सहर्ष क्षमा कर देना चाहिए। दया और क्षमा मनुष्य का एक अनुपम गुण है।

Advertisements

समय पालन-सभी कार्य समय से करने चाहिए। समय से कार्य करने में सुख मिलता है, मन प्रसन्न रहता है तथा कार्य सदा अच्छा होता है।

सहानुभूति-दूसरों के प्रति हमेशा सहानुभूति रखनी चाहिए। द्वेष रहित, सहृदय और सहानुभूति करने वाले बनो।

Advertisements

स्वावलम्बन-स्वावलम्बन का अर्थ होता है- अपने आप का सहारा। मनुष्य को चाहिए कि अपना कार्य स्वयं करे, दूसरे का सहारा न ले। स्वावलम्बी सदा उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है।

माता-पिता की आज्ञा का पालन-मनुष्य को अपने माता-पिता की आज्ञा माननी चाहिए। माता-पिता देवतुल्य व गुरु हैं। हमें अच्छी बातें बताते हैं; इसलिए उनका सदैव आदर करना चहिए।

Advertisements

गुरु के प्रति आदर-गुरु हमें अच्छी बातें बताते हैं; इसलिए गुरु का सदैव आदर करना चाहिए। गुरु सबसे महान होते हैं।

साहस-साहस मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। साहस से विजय प्राप्त होती है। साहसी मनुष्य कठिन-से-कठिन काम करने में सफलता प्राप्त कर लेता है।

Advertisements

दृढ़ता-अपने विचारों को दृढ़ रखकर कार्य करना चाहिए।

विनम्रता-यदि कोई मनुष्य किसी के साथ अभद्र व्यवहार करे, तो उसे क्षमा कर प्रेम में बदल देने को विनम्रता कहते हैं।

Advertisements

देशप्रेम-अपने देश को प्राणों से भी प्यारा समझना चाहिए; क्योंकि अपने देश का अन्न, जल ग्रहण करके हम सुरक्षित रहते हैं।

अच्छी आदतें- बच्चों को नित्य सवेरे उठना, आलस्य न करना, अच्छे काम करना, सभी के साथ मिलकर रहना और बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

Advertisements

स्वास्थ्य के नियम और व्यायाम-शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी होता है। शरीर को साफ रखें, समय से सन्तुलित भोजन करें। प्रात:काल शुद्ध हवा में टहलना चाहिए।

उचित आहार-भोजन तीन समय करना चाहिए। सुबह हल्का भोजन आवश्यकतानुसार करना चाहिए तथा दोपहर और शाम को सन्तुलित भोजन उचित मात्रा में ग्रहण करना चाहिए।

Advertisements

स्काउटिंग की तीन प्रतिज्ञाएँ-ईश्वर तथा देश के प्रति कर्तव्य पालन करना, दूसरों की सहायता करना, स्काउट नियमों का पालन करना।

स्काउटिंग का सिद्धान्त है- तैयार रहो!

Advertisements

यदि आपके पास UP Board से सम्बंधित  किसी भी प्रकार का  प्रश्न हैं, तो नीचे एक टिप्पणी करें और हम आपसे जल्द से जल्द संपर्क करेंगे।

Advertisements
Exit mobile version