उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) परीक्षा सुबह (Morning) 8 बजे शुरू पढ़ें जरूरी निर्देश -आइय जानें पूरी जानकारी!

05 08 2021

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) से संबंधित जानकारी देने वाले अगर आप भी उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) से संबंधित विद्यार्थी हेतु कृपया करके हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें।

Read More…..MP Board 12th Class Modal Paper 2022 Exam pdf Download free | मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 मोडल पेपर 2022 फ्री पीडीऍफ़ डाउनलोड

सभी विद्यार्थियों (All students) को ध्यान देना चाहिए कि देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक और इस बार लगभग 52 लाख से अधिक परीक्षार्थियों वाली उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) परीक्षा 24 मार्च 2022 से शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा सत्र 2021-22 के लिए कक्षा दसवीं (10th) और बारहवीं (12th) की परीक्षाओं के आयोजन की विषयवार परीक्षा तारीखों की घोषणा 8 मार्च 2022 को कर दी गई थी। जिसके चलते उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) का टाइमटेबल 2022 के अनुसार दोनो ही कक्षाओं की परीक्षाएं निर्धारित तारीखों पर सुबह और शाम की पालियों में आयोजित कराई जाएगी।

सभी विद्यार्थियों को बता दें की जहां कक्षा दसवीं की परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू होगी और पहला पेपर हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का होगा, वहीं कक्षा बारहवीं के लिए सुबह की पाली में सैन्य विज्ञान और दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली पाली में हिंदी/सामान्य हिंदी के पेपर होंगे।

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) टाइम टेबल (Time Table) व्यवस्था :-

  1. परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 15 मिनट निर्धारित है, जिसमें से पहले 15 मिनट प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।
  2. दिव्यांग और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त (ज्यादा) 20 मिनट दिया जाएगा।
  3. परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) द्वारा जारी प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों और क्वेश्चन पेपर बुकलेट पर दिए निर्देशो को ध्यान से पढ़ लें।
  4. परीक्षा के लिए निकलते समय एडमिट कार्ड के साथ-साथ सभी सामग्रियों, मास्क, सैनिटाइजर, आदि ले जाएं।
  5. परीक्षा केंद्र और कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करें।
  6. परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुचें, यानि पहली पाली के पेपर के लिए केंद्र पर सुबह 7 बजे और दूसरे पाली के लिए दोपहर 1 बजे एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं।

Read More….UP Board Exams Notice 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस, विस्तार से पढ़ें पूरी खबर

JOIN TELEGRAM GROUPCLICK HERE
HOME PAGECLICK HERE

आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को अच्छी लगी होगी तथा इस जानकारी को अपने दोस्तों के पास भी शेयर करें धन्यवाद!!!!!!!

Exit mobile version