UP Anganwadi Bharti 2023 Update: आंगनवाडी भर्ती 2023 के लिए शासनादेश हुआ जारी, जाने कब से होंगे आवेदन, देखे डिटेल

UP Anganwadi Bharti 2023 Update: आंगनवाडी भर्ती 2023 के लिए शासनादेश हुआ जारी, जाने कब से होंगे आवेदन, देखे डिटेल . आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे सभी लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी की भर्ती ( Anganwadi Bharti 2023 ) के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जाएगा। राज्य के सभी लाभार्थी जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका ( Anganwadi Bharti 2023 ) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

राज्य के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सभी इच्छुक लाभार्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार पदों का चयन कर सकते हैं। अब इस लेख के माध्यम से आपको यूपी आंगनवाड़ी भरती 2023 ( Anganwadi Bharti 2023 ) अपडेट से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह लेख आपके लिए और भी महत्वपूर्ण होने वाला है। आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Advertisements

आपको एक बात और बता दें कि ऐसी ही लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश Anganwadi Bharti 2023 Update: Overview

लेख का नामUP Anganwadi Bharti 2023 Update 
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य के महिला नागरिक
आयु सीमा18 से 35 वर्ष 
आवेदनऑनलाइन/ऑफलाइन
पदों की संख्या53,000 (संभावित )
पदों का नामआंगनबाड़ी कार्यकर्ती, मिनी आंगनवाड़ी, सहायिका पद हेतु
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://balvikasup.gov.in/ 

Read Also…. उत्तर प्रदेश आंगनवाडी भर्ती 2023: 53000+ ICDS Uttar Pradesh Anganwadi Bharti 2023 Worker, Helper, Supervisor etc..

Advertisements

UP Anganwadi Bharti 2023 Update: विस्तार से

उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी भर्ती ( Anganwadi Bharti 2023 ) के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की सचिव अनामिका सिंह ने आंगनबाडी ( Anganwadi Bharti 2023 ) कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति के लिये सभी जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश बाल विकास एवं पोषण अनुभाग एवं निदेशक, बाल विकास सेवाएं एवं पोषण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को पदावनत किया है. हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 45 दिन का समय दिया जाएगा।

आवेदन की तिथि घोषित की जाने पर तिथि आर्टिकल में अपडेट कर दी जायेगी। UP Anganwadi Bharti 2023 Update में आप आवेदन कैसे कर सकते हैं ? आंगनवाड़ी फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से कैसे डाउनलोड करें?, उम्मीदवारों की क्या योग्यता होनी चाहिए?, आयु सीमा क्या रहेगी आदि इस लेख में दिया जा रहा है। भर्ती की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को और आगे पढ़े।और अधिक जानकारी पाने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट https://balvikasup.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Advertisements

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2023 लेटेस्ट अपडेट


उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (UP Anganwadi Bharti 2023) के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 53,000 से भी अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार द्वारा अभी हाल ही में जारी किये गये शासनादेश के मुताबिक,आंगनबाड़ी के 53000(संभावित ) पदों पर भर्ती प्रकिया को मई माह तक पूरा कर लिया जायेगा।

विधानसभा चुनावों के आ जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो गया था। नयी सरकार के गठन के पश्चात अब मई माह तक प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा जिसके लिए सरकार द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को समयसीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिये गये है। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2023 Online Form के लिए कैंडिडेट अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म डाउनलोड कर सकगें।

Advertisements

Read Also… ISRO RECRUITMENT: 2000 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करे अभी

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज

उत्तर प्रदेश के जो इच्छुक लाभार्थी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। पदानुसार उन सभी दस्तावेजों की सूची हमने नीचे दिखा दी है। इन दस्तावेजों का होना अतिआवश्यक है, इसके बिना आप यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में आवेदन नही कर सकेंगे।

Advertisements
  • आधार कार्ड
  • आठवीं पास मार्कशीट
  • दसवीं पास मार्कशीट
  • इंटर पास मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा, पात्रता

  1. आप सभी को बता दें कि आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
  2. महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का सम्बंधित ग्रामसभा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  4. सभी लाभार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  5. आवेदन के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है।
  6. मिनी केंद्र के लिए कार्यकर्ती न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण होनी अनिवार्य है।
  7. और 5 साल सहायिका पद पर कार्य करने वाली महिला भी कार्यकर्ती पद के लिए आवेदन कर सकती है।

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2023: सैलरी रेंज 

पदसैलरी रेंज
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती40008000 रुपए
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती3000-6000 रुपए
आंगनबाड़ी सहायिका20004000 रुपए
लेडी सुपरवाइजर20,000 रुपए

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2023: सैलरी रेंज

Read Also… 2023 में Instagram से पैसे कैसे कमाए, जाने नये तरीके

Advertisements

UP आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म व सम्बन्धित जानकारी शासनादेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। UP आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है।इस प्रकार से डाउनलोड कर सकतें हैं –

  • सबसे पहले शाशनादेश की वेबसाइट https://shasanadesh.up.gov.in पर जाएँ।
  • फिर एक पेज खुलेगा, खुले पेज में आगनबाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पेज में नीचे आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन फॉर्म दिखाई देगा वहां से उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Anganwadi Bharti 2023 Update: FAQ’s

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि अभी विभाग द्वारा शासनादेश जारी किया गया है आवेदन प्रकिया शुरू होते ही उम्मीदवारों को डेट अपडेट कर दिया जाएगा।

Advertisements


आंगनबाड़ी भर्ती 2023 में किन-किन पदों पर निकलेगीं ?

आंगनबाड़ी भर्ती 2023 में जारी शासनादेश के अनुसार मिनी आंगनबाड़ी, आगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका पदों के लिए भर्तियां निकाली जा रही है।

Advertisements
Exit mobile version