RRB के द्वारा Railway Group D की परीक्षा मार्च से होनी प्रस्तावित थी .आपको बता दे की RRB बोर्ड के द्वारा जल्द ही इस परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी . इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी उमीदवार को अपनी पढाई को निरंतर तौर पर जारी रखे.
Railway Group D 11 Practice sets
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक धनायन नहीं है?
- 1. एल्युमीनियम आयन
- 2. कॉपर आयन
- 3. सल्फेट आयन
- 4. जिंक आयन
उत्तर: सल्फेट आयन
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या एक धनायन (कैटायन) है?
- 1. अमोनियम
- 2. क्लोराइड
- 3. फ्लोराइड
- 4. आयोडाइड
उत्तर: अमोनियम
प्रश्न. मुद्रणालय में प्रयुक्त टाइप धातु किसके ऐलॉय हैं?
- 1. सीसा और तांबा
- 2. सीसा और एंटीमनी
- 3. सीसा और बिस्मथ
- 4. सीसा और जिंक
उत्तर: सीसा और एंटीमनी
प्रश्न. तीव्र सीसा विषाक्तन को……..भी कहते हैं?
- 1. इटाई-इटाई
- 2. प्लंबिज्म
- 3. न्यूरेल्जिया
- 4. बाइसिनोसिस
उत्तर: प्लंबिज्म
प्रश्न. पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) का प्रयोग किया जाता है?
- 1. खनन के लिए
- 2. वेल्डिंग के लिए
- 3. संज्ञाहरण के लिए
- 4. पकाने (भोजन बनाने) के लिए
उत्तर: पकाने (भोजन बनाने) के लिए
प्रश्न. पुरानी और नष्टप्राय लाल रक्त कणिकाएं कहां नष्ट हो जाती हैं?
- 1. प्लीहा
- 2. आमाशय
- 3. यकृत
- 4. अस्थि मज्जा
उत्तर: प्लीहा
प्रश्न. सबसे बड़ा श्वेत रुधिराणु है?
- 1. लसीकाणु (लिम्फोसाइट)
- 2. एक केंद्रकाणु (मोनोसाइट)
- 3. बिम्बाणु (थ्रोम्बोसाइट)
- 4. रक्ताणु (लाल रुधिर कणिका) (एरिथ्रोसाइट)
उत्तर: एक केंद्रकाणु (मोनोसाइट)
प्रश्न. लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर का कौन-सा अंग जिम्मेदार है?
- 1. मस्तिष्क
- 2. फेफड़े
- 3. अस्थि-मज्जा
- 4. हृदय
उत्तर: अस्थि-मज्जा
प्रश्न. रोग प्रतिकारकों को उत्पन्न करने वाला सेल कौन-सा है?
- 1. रेड ब्लड सेल
- 2. लिम्फोसाइट
- 3. न्यूट्रोफिल
- 4. प्लेटलेट्स
उत्तर: लिम्फोसाइट
प्रश्न. फेफड़ों के आवरण को …….. जाता है।
- 1. पेरीकार्डियम
- 2. फुफ्फुस झिल्ली
- 3. पेरिकॉन्ड्रियम
- 4. पेरिटोनियम
उत्तर: फुफ्फुस झिल्ली
प्रश्न. रक्त में हीमोग्लोबिन एक सम्मिश्र प्रोटीन है, जिसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है?
- 1. लौह
- 2. तांबा
- 3. स्वर्ण
- 4. रजत
उत्तर: लौह
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन रक्त में ऑक्सीजन अभिग्रहण का कार्य करता है?
- 1. हीमोग्लोबिन
- 2. श्वेत रक्त कोशिकाएं
- 3. क्लोरोफिल
- 4. लाल रक्त कोशिकाएं
उत्तर: हीमोग्लोबिन
प्रश्न. हीमोग्लोबिन की अधिकतम बंधुता होती है?
- 1. ऑक्सीजन के लिए
- 2. कार्बन डाइऑक्साइड के लिए
- 3. कार्बन मोनोऑक्साइड के लिए
- 4. नाइट्रोजन के लिए
उत्तर: कार्बन मोनोऑक्साइड के लिए
प्रश्न. मानव-रक्त का रंग लाल होता है?
- 1. मायोग्लोबिन के कारण
- 2. हीमोग्लोबिन के कारण
- 3. इम्यूनोग्लोबुलिन के कारण
- 4. हैप्टोग्लोबिन के कारण
उत्तर: हीमोग्लोबिन के कारण
प्रश्न. धातुओं के पृष्ठ पर एक उपयुक्त तंरगदैर्ध्य का प्रकाश पड़ने पर इलेक्ट्रॉनों के उत्क्षेपण की परिघटना को कहते हैं?
- 1. विद्युत अपघटन
- 2. आयनन
- 3. प्रकाश-वैद्युत प्रभाव
- 4. उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर: प्रकाश-वैद्युत प्रभाव
प्रश्न. टेट्राएथिल लेड (टी.ई.एल.) निम्नलिखित में से क्या है?
- 1. फॉसिल ईंधन दहन में उत्प्रेरक
- 2. प्रति ऑक्सीकारक
- 3. अपचायक
- 4. अपस्फोटरोधी यौगिक (एंटिनॉक कम्पाउंड)
उत्तर: अपस्फोटरोधी यौगिक (एंटिनॉक कम्पाउंड)
प्रश्न. पेट्रोलियम एक मिश्रण है?
- 1. कार्बोहाइड्रेटों का
- 2. हाइड्रोकार्बनों का
- 3. कार्बोनेटों का
- 4. कार्बाइडों का
उत्तर: हाइड्रोकार्बनों का
प्रश्न. पेट्रोल से लगी आग को बुझाने में जल प्रभावी नहीं होता, क्योंकि-
- 1. ज्वाला इतनी गरम होती है कि जल उसे ठंडी नहीं कर पाता है।
- 2. जल और पेट्रोल में रासायनिक अभिक्रिया हो जाती है।
- 3. जल और पेट्रोल एक-दूसरे में मिश्रणीय हैं।
- 4. जल और पेट्रोल एक-दूसरे में अमिश्रणीय हैं और पेट्रोल ऊपरी परत बनाता है, अतः जलता रहता है।
उत्तर: जल और पेट्रोल एक-दूसरे में अमिश्रणीय हैं और पेट्रोल ऊपरी परत बनाता है, अतः जलता रहता है।
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसका ज्वलन ताप सबसे कम है?
- 1. प्लास्टिक
- 2. कागज
- 3. पेट्रोल
- 4. लकड़ी
उत्तर: पेट्रोल
प्रश्न. भारी मोटर वाहनों के लिए डीजल तेल अधिक पसंद किया जाता है, क्योंकि-
- 1. यह सस्ता है।
- 2. इंजन को कम नुकसान पहुंचाता है।
- 3. उसमें अधिक क्षमता होती है और उससे ईंधन की बचत
- होती है।
- 4. कच्चे माल से उसका अधिक उत्पादन होता है।
उत्तर: उसमें अधिक क्षमता होती है और उससे ईंधन की बचत
होती है।
प्रश्न. ऑक्सी-एसिटिलीन ज्वाला का तापमान होता है लगभग-
- 1. 2800°C
- 2. 3200°C
- 3. 1500°C
- 4. 4000°C
उत्तर: 3200°C
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कार्बनिक अवयव है?
- 1. नायलॉन
- 2. प्लास्टिक
- 3. ऊन
- 4. पॉलिथीन बैग
उत्तर: ऊन
प्रश्न. पॉलिथीन बनता है?
- 1. एथिलीन से
- 2. प्रोपिलीन से
- 3. एसिटिलीन से
- 4. एनिलीन से
उत्तर: ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!