Helium – हीलियम

हीलियम ( Helium )

सामान्य जानकारी :

Advertisements
प्रतीक  He 
परमाणु क्रमांक 
परमाणु भार  4.003 
खोजकर्ता  Sir William Ramsay

Per Teodor Cleve

Nils Abraham Langlet

Advertisements

हीलियम क्या है ? ( What is the Helium ?)

  • हीलियम सभी नोबेल / अक्रिय गैसों में सबसे हलकी है . यह आवर्त सरणी का एकमात्र ऐसा तत्व है जिसे खगोल शास्त्री ने खोजा था. 
  • हीलियम को आप आवर्त सारणी में उपरी दाहिनी ओर परमाणु संख्या 2 पर पा सकते है . यह अक्रिय गैसों में सबसे उपर होता है . यह एक कक्षीय परमाणु है . हीलियम का नामकरण लोक्यर और फ्रैंक लैंड ने रखा था . हीलियम ग्रीक भाषा के शब्द हेलिओस से बना है जिसका अर्थ सूर्य है . सूर्य में भरी मात्र में हीलियम गैस पायी जाती है .
  • हीलियम परमाणु रियाक्टरो में , संपीडित वायु टैंक और शीतलक के रूप में उपयोग की जाती है .
  • हीलियम अन्य सभी तत्वों में सबसे कम क्वथनांक एवं गलनांक रखता है . तारों में हाइड्रोजन परमाणु संलयन एक महत्वपूर्ण मात्र में हीलियम उत्पन्न करता है .

हीलियम के समस्थानिक ( Isotops of Helium )

Advertisements
  • हीलियम के दो स्थिर समस्थानिक है – 3He एवं 4He .
  • हीलियम-3 और हीलियम-4 की प्रचुरता क्रमश : 0.0002 % और 99.9998% के अनुरूप है . बहुतायत में यह अंतर पृथ्वी के वायुमंडल में देखा , जहाँ 4He परमाणुओं का 3He परमाणुओं से अनुपात लगभग 10000 : 1 है .

हीलियम के भौतिक गुण ( Physical Properties of Helium )

हीलियम  भौतिक गुण 
गलनांक  0.95 K
कवथ्नांक  4.222 K
घनत्व  0.1986 g/cm3
सामान्य ताप एवं दाब पर  रंगहीन गैस 

हीलियम के रासायनिक गुण ( Chemical Properties of Helium )

Advertisements
हीलियम  रासायनिक गुण 
इलेक्ट्रोनिक विन्यास  152 
प्रथम आयनन उर्जा  2372.3 किलोजूल / मोल  
दूसरी आयनन उर्जा  5250.5 किलोजुल / मोल 
वांडर वाल्स त्रिज्या  140 पिकोमीटर 
एन्थैल्पी उर्जा  0.0138 किलोजुल / मोल 

हीलियम का उपयोग ( Uses of Helium )

  • हीलियम का उपयोग गुब्बारों को उचाई पर भेजने और मौसम सम्बन्धी अनुसन्धान में होता है .
  • इसका उपयोग औटोजेनस वेल्डिंग में एक अक्रिय सुरक्षात्मक गैस के रूप में किया जाता है .
  • यह एक ऐसा कूलर है जो तापमान को 15 K ( -434 ० F ) से कम कर सकता है .
  • हीलियम का उपयोग जर्मेनियम क्रिस्टल और सिलिकॉन क्रिस्टल के उत्पादन में किया जाता है .
  • हीलियम में हवा की तुलना में बहुत तेजी से ठोस पदार्थों के माध्यम से फैलने की क्षमता होती है , इसलिए पाइपलाइन रिसाव का पता लगाने के लिए औद्योगिक रूप से हीलियम के उपयोग किया जाता है .
  • हीलियम का उपयोग गैस क्रोमैटोग्राफी में वाहक गैस के रूप में भी किया जाता है . अपने कम गलनांक के कारण तरल हीलियम के क्रायोजेनिक्स , चुम्बकीय अनुनाद इमेजिंग ( MRI ) और सुपर कंडकटिंग मैगनेट के  कई अनुप्रयोग है .
आवर्त सारणी का बारे में जाने  हाइड्रोजन के बारे में जाने 
Advertisements
Exit mobile version