हीलियम ( Helium )
सामान्य जानकारी :
प्रतीक | He |
परमाणु क्रमांक | 2 |
परमाणु भार | 4.003 |
खोजकर्ता | Sir William Ramsay
Per Teodor Cleve Nils Abraham Langlet |
हीलियम क्या है ? ( What is the Helium ?)
- हीलियम सभी नोबेल / अक्रिय गैसों में सबसे हलकी है . यह आवर्त सरणी का एकमात्र ऐसा तत्व है जिसे खगोल शास्त्री ने खोजा था.
- हीलियम को आप आवर्त सारणी में उपरी दाहिनी ओर परमाणु संख्या 2 पर पा सकते है . यह अक्रिय गैसों में सबसे उपर होता है . यह एक कक्षीय परमाणु है . हीलियम का नामकरण लोक्यर और फ्रैंक लैंड ने रखा था . हीलियम ग्रीक भाषा के शब्द हेलिओस से बना है जिसका अर्थ सूर्य है . सूर्य में भरी मात्र में हीलियम गैस पायी जाती है .
- हीलियम परमाणु रियाक्टरो में , संपीडित वायु टैंक और शीतलक के रूप में उपयोग की जाती है .
- हीलियम अन्य सभी तत्वों में सबसे कम क्वथनांक एवं गलनांक रखता है . तारों में हाइड्रोजन परमाणु संलयन एक महत्वपूर्ण मात्र में हीलियम उत्पन्न करता है .
हीलियम के समस्थानिक ( Isotops of Helium )
- हीलियम के दो स्थिर समस्थानिक है – 3He एवं 4He .
- हीलियम-3 और हीलियम-4 की प्रचुरता क्रमश : 0.0002 % और 99.9998% के अनुरूप है . बहुतायत में यह अंतर पृथ्वी के वायुमंडल में देखा , जहाँ 4He परमाणुओं का 3He परमाणुओं से अनुपात लगभग 10000 : 1 है .
हीलियम के भौतिक गुण ( Physical Properties of Helium )
हीलियम | भौतिक गुण |
गलनांक | 0.95 K |
कवथ्नांक | 4.222 K |
घनत्व | 0.1986 g/cm3 |
सामान्य ताप एवं दाब पर | रंगहीन गैस |
हीलियम के रासायनिक गुण ( Chemical Properties of Helium )
हीलियम | रासायनिक गुण |
इलेक्ट्रोनिक विन्यास | 152 |
प्रथम आयनन उर्जा | 2372.3 किलोजूल / मोल |
दूसरी आयनन उर्जा | 5250.5 किलोजुल / मोल |
वांडर वाल्स त्रिज्या | 140 पिकोमीटर |
एन्थैल्पी उर्जा | 0.0138 किलोजुल / मोल |
हीलियम का उपयोग ( Uses of Helium )
- हीलियम का उपयोग गुब्बारों को उचाई पर भेजने और मौसम सम्बन्धी अनुसन्धान में होता है .
- इसका उपयोग औटोजेनस वेल्डिंग में एक अक्रिय सुरक्षात्मक गैस के रूप में किया जाता है .
- यह एक ऐसा कूलर है जो तापमान को 15 K ( -434 ० F ) से कम कर सकता है .
- हीलियम का उपयोग जर्मेनियम क्रिस्टल और सिलिकॉन क्रिस्टल के उत्पादन में किया जाता है .
- हीलियम में हवा की तुलना में बहुत तेजी से ठोस पदार्थों के माध्यम से फैलने की क्षमता होती है , इसलिए पाइपलाइन रिसाव का पता लगाने के लिए औद्योगिक रूप से हीलियम के उपयोग किया जाता है .
- हीलियम का उपयोग गैस क्रोमैटोग्राफी में वाहक गैस के रूप में भी किया जाता है . अपने कम गलनांक के कारण तरल हीलियम के क्रायोजेनिक्स , चुम्बकीय अनुनाद इमेजिंग ( MRI ) और सुपर कंडकटिंग मैगनेट के कई अनुप्रयोग है .
आवर्त सारणी का बारे में जाने | हाइड्रोजन के बारे में जाने |