MP Board Half Yearly Exam 2021 Class 12th Biology Paper PDF Download | मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर पीडीऍफ़

प्रिय विद्यार्थियों जैसा की आप को पता है , दिसंबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश बोर्ड की Half Yearly एग्जाम होने वाले है , जिसको ध्यान में रखते हुए आप सभी को अपनी तैयारी को शुरू कर देना चाहिए जिससे की आप सभी अर्धवार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके . अगर आप भी Chemistry में अच्छे मार्क्स लाना चाहते है तो आपको इस लेख में बने रहना है . यदि आप बोर्ड से सम्बंधित सभी जानकारी एवं कक्षा 3 से कक्षा 12 तक का NCERT सलूशन with पीडीऍफ़ चाहते है तो आपको google पर सर्च करना होगा Advnace Education Point .  जैसे ही आप इसे सर्च करोगे आपको पहले आने वाली वेबसाइट को ओपन करना है . अब आपके सामने बोर्ड की सभी जानकारी और NCERT का कम्पलीट सलूशन है .

JOIN OUR TELEGRAM Channel For Free PDF NOTES

 

Free में परीक्षा अध्ययन एवं परीक्षा बोध के सभी विषयों के विडियो Solution  के लिए YouTube चैनल सब्सक्राइब करो

Subscribe Now ( Click Here )

Biology का पेपर कैसा आएगा ?

MP Board के द्वारा कक्षा 9 से 12 के सभी विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजिक कराई जाती है जिसके लिए सभी पेपर्स भी माध्यमिक लोक शिक्षण संचालनालय , मध्य प्रदेश के द्वारा तैयार किये जाते है . इसलिए यह परीक्षा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है . बात करे की Biology का पेपर कैसा आएगा , तो इसके सम्बन्ध में बोर्ड द्वारा पहले ही syllabus जारी किया जा चूका है . जिसको ध्यान में रखकर ही विद्यार्थी को अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी करनी है .

इस वर्ष भी covid-19 को ध्यान में रखते हुए , syllabus से कुछ हिस्सा हटा दिया है ( जो की पिछले वर्ष की तुलना में बहुत कम है ) साथ ही इस वर्ष कोई भी अन्य टॉपिक शामिल नही किये गये है . यदि आपने अभी तक अपने syllabus को नही देखा है तो आपको पहले एक बार syllabus को देखने की आवश्यकता है और यदि आपने पहले से ही syllabus को देखा और समझा हुआ है तो आपको syllabus को देखने की कोई आवश्यकता नही है आप अपने syllabus के अनुसार अपनी तैयारी को जारी रखे . इस वेबसाइट पर हम आपको Half Yearly एग्जाम से सम्बन्धी सभी अध्ययन सामग्री तथा Imp Question प्रोवाइड कराते रहेंगे . यदि आप मध्य प्रदेश Half Yearly Exam से सम्बंधित सभी जानकर चाहते है तो इस वेबसाइट और इस लेख में अंत तक जुड़े रहे .

 

Half Yearly Exam Papers कहा से डाउनलोड करे ?

जैसे की आप सब जाने है की मध्य प्रदेश बोर्ड के हाफ इयरली ( Half Yearly ) पेपर कहीं भी आसानी से नही मिल पाते है . यदि आप चाहते है की आपको सभी पिछले सालों के पेपर्स मिले तो  इस समस्या के समाधान के लिए आपको Advance education Point .कॉम पर आना होगा क्योंकि हम इस वेबसाइट पर पिछले सालों के सभी अर्धवार्षिक पेपर्स अपलोड कर रहे है . अन्य सभी विषयों की पेपर्स एवं imp Questions के लिए आप इस वेबसाइट को follow करते रहिये . साथ ही हमारी वेबसाइट का लिंक अपने दोस्तों के पास जरूर शेयर करे . यदि आप पेपर्स को डाउनलोड करना चाहते है तो आपको निचे दिए गये डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा और आपका पेपर डाउनलोड हो जायेगा .

 

Half Yearly एग्जाम के पेपर्स को कैसे solve करे ?

  • पेपर्स को सोल्व करने से पहले अच्छी तरह से पढ़े .
  • पेपर को अच्छे से पढने के बाद , उन प्रश्नों को चिन्हित करे जो आप आसानी से बना सकते है .
  • प्रश्नों को चिन्हित करने के बाद प्रश्नों को सोल्व करना शुरू करे .
  • जिन प्रश्नों में चित्र की आवश्यकता हो , वहा साफ़ एवं स्पस्ट चित्र बनाये.
  • उत्तर पुस्तिका में केवल नीले एवं काले पेन का ही प्रयोग करे .
  • उत्तर पुस्तिका में रफ कार्य , उत्तर पुस्तिका के पीछे की और करे .
  • उत्तर लिखते समय जयादा काट पीट ना करे .
  • जो प्रश्न आपसे सोल्व नही हो रहा है उस प्रश्न पर व्यर्थ ही समय नष्ट न करे .
  • प्रश्नों के क्रमांक अच्छी तरह से लिखे ताकि प्रश्न इधर उधर न हो .

 

उत्तर पुस्तिका में याद रखने वाली बाते

  • उत्तर पुस्तिका पर रोल नंबर जरूर लिखे .
  • उत्तर पुस्तिका के दोनों ओर लिखे .
  • उत्तर लिखते समय केवल काले एवं नीले पेन का ही उपयोग करे .
  • दो प्रश्नों के बीच में कुछ खाली जगह जरूर छोड़े .


Half Yearly Exam कम्पलीट जानकारी के लिए
क्लिक करे !

Some Important Links:

  • MP बोर्ड मोडल पेपर्स डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे !
  • MP Board अर्धवार्षिक परीक्षा के syllabus के लिए क्लिक करे !
  • MP बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा के पेपर्स को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे !
  • MP Board मासिक टेस्ट – अगस्त Click Here !

 

MP Board Half Yearly Exam 2021 Class 12th Biology Paper PDF Download | मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर पीडीऍफ़

 

 

 

 

 

 

Click Here for PDF Download ( Very Soon )

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2021- 22

विषय: जीव विज्ञान

कक्षा: 12वीं

समय: 3 घंटा                                 

पूर्णांक: 80

निर्देश: 

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। उत्तर लगभग 30 शब्द ।
  4. प्रश्न 15 से 19 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक के लिए 3 अंक निर्धारित हैं। उत्तर लगभग 75 शब्द ।
  5. प्रश्न 20 से 23 विश्लेषणात्मक प्रश्न है। प्रत्येक के लिए 4 अंक निर्धारित हैं उत्तर लगभग 120 शब्द I

प्रश्न 1 निम्नलिखित प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(a) द्वित्तीय उत्पादक है –

शाकाहारी

उत्पादक

मांसाहारी

इनमें से कोई नहीं

(b) अनिषेक जनन पाया जाता है –

मधुमक्खी में

टर्की पक्षी में

अ और ब दोनों में

मैंढक केंचुआ

(c)पेरिस्पर्म (परीभ्रूणपोष) होता है-

भ्रूणपोष का बाहरी भाग

द्वितीयक केंद्रक विघटित भाग

सहायक कोशिकाओं का विघटित भाग

बीजांड काय का अवशिष्ट भाग

(d) डीएनए की अम्लीय प्रगति का कारण है –

हिस्टोन प्रोटीन

नाइट्रोजन क्षारक

फोस्पेट समूह

डीऑक्सिराइबोस शर्करा

(e) सेव में फल का खाद्य भाग है –

मासल पुष्पक्रम

मासल फल भित्ति

मासल पुष्पासन

मीजोकार्प व.एण्डोकार्प

(f) संक्रमण रोगों के कारण होता है –

एलर्जन

उपापचय त्रुटि

प्रतिरक्षा न्यूनता

सूक्ष्म जीव

(g) लाइकेन बनते हैं

जीवाणु व कवक से

शैवाल व जीवाणु से

कवक व शैवाल से

कवक व विषाणु से

उत्तर

(a) शाकाहारी 

(b) अ और ब दोनों में

(c)बीजांड काय का अपशिष्ट भाग

(d) फोस्पेट समूह

(e) मासल पुष्पासन

(f) सूक्ष्मजीव

(g) कवक व शैवाल से

प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(a)परिवार नियोजन कार्यक्रम को आव …. नाम से जाना जाता है।

(b) जीवो के वितरण को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारण ताप तथा …. हैं।

(c)भ्रूण और गर्भाशय के बीच संवहनी संपर्क बनाने वाली संरचना को … कहते हैं।

(d) पृथ्वी पर कार्बन के प्रमुख भंडार …..है।

(e) पादपों में किशोरावस्था को ….. प्रावस्था कहा जाता है।

(f) सूक्ष्म प्रवर्धन …. जनन का ही एक प्रकार है।

(g) बिना निषेचन के विकसित होने वाली फलों को …. कहते हैं।

उत्तर

(a)परिवार कल्याण

(b) जल/वर्षा

(c)अपरा

(d) महासागर

(e) कायिक

(f) अलैंगिक

(g) अनिषेकजनितफल

प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइए

(a)ABO रक्त समूह                       एक्रोसोम

(b)फाइलेरिया                               वुचेरेरिया

(c)सरीसृप पक्षी                          अंडप्रजक

(d)अमरबेल                                पूर्ण परजीवी

(e)एंटीबॉडी                                   H2L2

(f)मानव निर्मित इंसुलिन                 ह्यूमो लिन

(g)कैंसर                                       ओंकोजीन

प्रश्न 4 एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए

(a)बीओडी का पूरा नाम लिखिए।

(b)टाइफाइड के रोगजनक का नाम लिखिए।

(c) आणविक खेती क्या है?

(d)किन्ही दो द्विलिंगी जंतुओं के नाम लिखिए।

(e)किसी ऐसे संक्रमण कारी का नाम लिखिए जिसमें ना तो डीएनए पाया जाता है और ना ही आर एन ए ।

(f)एंजाइम ए डी ए का पूरा नाम लिखिए

(g)एथेनॉल के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए किस यीस्ट का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर

(a)बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड

(b)सालमोनेला टायफी

(c)ट्रांसजेनिक जीवो की सहायता से औषधियों अथवा अन्य उपयोगी अणुओ का उत्पादन आणविक खेती कहलाता है।

(d) केंचुआ तथा टेपवर्म द्विलिंगी जंतु है

(e)प्रियांश

(f)एडिनोसिन डीएमीनेज

(g) बेकर्स यीस्ट

प्रश्न 5 कायिक प्रवर्धन से आप क्या समझते हैं? कोई दो उपयुक्त उदाहरण दीजिए

अथवा

एक अच्छे गर्भनिरोधक के चार गुण लिखिए।

प्रश्न 6 पुष्पी पादपों के लिए बीज निर्माण का क्या जैविक महत्व है?

अथवा

सेब को आभासी फल क्यों कहते हैं? पुष्प का कौन सा भाग फल की रचना करता है?

प्रश्न 7 चारगॉफ नियम क्या है?

अथवा

टेस्ट ट्यूब बेबी किसे कहते हैं?

प्रश्न 8 स्वपरागण और पर परागण में अंतर लिखिए।

अथवा

जीवो के लिए जनन क्यों अनिवार्य है?

प्रश्न 9 प्राथमिक तथा द्वितीयक वाहित मल उपचार के बीच प्रमुख अंतर क्या है?

अथवा

सूक्ष्म जीवो का प्रयोग ऊर्जा के स्त्रोत के रूप में भी किया जा सकता है। यदि हां तो किस प्रकार?

प्रश्न 10 एक संकर क्रॉस का प्रयोग करते हुए प्रभाविता के नियम की व्याख्या कीजिए।

अथवा

त्रिसंलयन लायन क्या है? यह कहां और कैसे संपन्न होता है? त्रिसंलयन में सम्मिलित केंद्रों के नाम बताइए।

Note- यह एक मॉडल प्रश्न पत्र है।