MP School 5th-8th Time Table 2024: कक्षा 5 से 8वीं तक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जाने कब होगा कौन सा पेपर…

MP School 5th-8th Time Table 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 5 से 8 वीं तक के सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुचना है. कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के सभी बच्चों के लिए परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. इस लेख में जाने की कब होगा कौन सा पेपर. यदि आप सब यह जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े और इस लेख को अपने अन्य दोस्तों के साथ शेयर करे…

मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने वार्षिक परीक्षाओं के टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इसके तहत 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 14 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में प्राइवेट और सरकारी दोनों ही स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

Advertisements

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक, 5वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 13 मार्च तक चलेंगी, वही और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक चलेंगी। दोनों ही परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से सुबह 11:30 बजे तक रहेगा।इस साल दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख छात्रों के शामिल होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार कक्षा 5वीं में सरकारी स्कूलों के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूलों के 7.75 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं 8वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और प्राइवेट स्कूल के 8.40 लाख छात्र परीक्षा देंगे।

5वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

  • 6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
  • 7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
  • 11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
  • 12 मार्च 2024- पर्यावरण अध्ययन
  • 13 मार्च 2024- अतिरिक्त भाषा

8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी

  • 6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
  • 7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
  • 11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
  • 12 मार्च 2024- विज्ञान
  • 13 मार्च 2024- तृतीय भाषा
  • 14 मार्च 2024- सामाजिक विज्ञान
121
MP School 5th-8th Time Table 2024: कक्षा 5 से 8वीं तक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जाने कब होगा कौन सा पेपर... 3
122
MP School 5th-8th Time Table 2024: कक्षा 5 से 8वीं तक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जाने कब होगा कौन सा पेपर... 4

Advertisements