रेलवे NTPC CBT 2  भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न प्रैक्टिस सेट 24

रेलवे NTPC CBT 2 प्रैक्टिस सेट 24 : रेलवे NTPC CBT 2 के सभी उमीदवारों के लिए फ्री में डेली महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को पेपर के फॉर्मेट में हम आपको इस वेबसाइट पर प्रोवाइड कराते है . यदि आप रेलवे NTPC CBT 2 की तैयारी कर रहे है और आप फ्री में सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करना और प्रैक्टिस करना चाहते है तो आप सभी के लिए यह वेबसाइट बहुत ही कारगर साबित होने वाली है. Join Me

ऐसे में आज हम इस पोस्ट के माध्यम से  सामान्य ज्ञान  के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों लेकर आये हैं, जो की RRB NTPC CBT 2 की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करें।

Advertisements

RRB NTPC CBT 2 Practice sets 24

प्रश्न. आपातकाल में किसी राज्य विधान सभा की अवधि बढ़ायी जा सकती है?

  1. राष्ट्रपति द्वारा
  2. संसद द्वारा
  3. राज्य के राज्यपाल द्वारा
  4. राज्य विधानमण्डल द्वारा

उत्तर: संसद द्वारा

Advertisements

प्रश्न. राष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्य का मुख्यमंत्री मतदान करने के लिए पात्र नहीं होता यदि

  1. वह स्वयं प्रत्याशी होता है
  2. उसे राज्य विधान मण्डल के निचले सदन में अपना बहुमत सिद्ध करना शेष हो
  3. वह राज्य विधान मण्डल में उच्च सदन का सदस्य हो
  4. वह राज्य विधान मण्डल में निम्न सदन का सदस्य हो

उत्तर: वह राज्य विधान मण्डल में उच्च सदन का सदस्य हो

Advertisements

प्रश्न. भारत में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए चुनाव मण्डल के सदस्य होते के हैं?

1. लोक सभा के चुने हुए सदस्य
2. राज्य सभा के चुने हुए सदस्य
3. राज्य विधानसभा के चुने हुए सदस्य
4. राज्य विधान परिषद के चुने हुए सदस्य
  1. 1, एवं 2
  2. 1 एवं 3
  3. 1, 2 एवं 3
  4. 1, 3 एवं 4

उत्तर: 1, 2 एवं 3

Advertisements

प्रश्न. राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कौन राष्ट्रपति का कार्यभार ग्रहण करेगा?

  1. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
  2. लोक सभा का अध्यक्ष
  3. मंत्रिपरिषद
  4. प्रधानमंत्री का कैबिनेट

उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

Advertisements

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रपति के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

1. उसे भारत का जन्म से नागरिक होना चाहिये।
2. उसे पैंतीस वर्ष की उम्र पूरी कर लेनी चाहिये
3. उसे संसद का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता रखनी चाहिए।
  1. 1 सही है
  2. 2 सही है
  3. 1 और 2 सही हैं
  4. 1 और 3 सही हैं

उत्तर: 2 सही है

Advertisements

प्रश्न. अगर भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में कोई विवाद है तो उस विवाद को सौंपा जा सकता है?

  1. भारत के महाधिवक्कता को
  2. संसद को
  3. भारत के सर्वोच्च न्यायालय को
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: भारत के सर्वोच्च न्यायालय को

Advertisements

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द/शब्दावली भारत के संविधान में उल्लिखित नहीं है?

  1. वार्षिक वित्तीय विवरण
  2. विनियोग विधेयक
  3. भारत की संचित निधि
  4. बजट

उत्तर: बजट

Advertisements

प्रश्न. भारत की संसद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  1. संविधान में एक संसदीय प्रणाली की सरकार का प्रावधान है
  2. संसद का सर्वप्रमुख कार्य है मंत्रिमंडल का प्रावधान करना
  3. मंत्रिमंडल की सदस्यता निम्न सदन तक सीमित
  4. हैमंत्रिमंडल को लोकप्रिय सदन में बहुमत का विश्वास प्राप्त रहना चाहिए।

उत्तर: मंत्रिमंडल की सदस्यता निम्न सदन तक सीमित

Advertisements

प्रश्न. डा. मनमोहन सिंह को जब प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था तब वह :

  1. पंजाब से लोक सभा के सदस्य थे
  2. पंजाब से राज्य सभा के सदस्य थे
  3. राजस्थान से राज्य सभा के सदस्य थे
  4. असोम से राज्य सभा के सदस्य थे

उत्तर: असोम से राज्य सभा के सदस्य थे

Advertisements

प्रश्न. केन्द्रीय सरकार के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. भारत के संविधान में उपबन्ध है कि समस्त कैबिनेट मंत्री अनिवार्य रूप से केवल लोक सभा के ही आसीन सदस्य होंगे।
2. केन्द्रीय कैबिनेट सचिवालय संसदीय कार्य मंत्रालय के निदेशाधीन कार्य करता है।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: न तो 1 और न ही 2

Advertisements

प्रश्न. भारत के किस राज्य का लोकसभा व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सर्वाधिक है?

  1. बिहार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आन्ध्र प्रदेश
  4. महाराष्ट्र

उत्तर: उत्तर प्रदेश

Advertisements

प्रश्न. लोक सभा और राज्य सभा में गणपूर्ति संख्या है

  1. कुल सदस्य संख्या का 1/5
  2. कुल सदस्य संख्या का 1/6
  3. कुल सदस्य संख्या का 1/10
  4. कुल सदस्य संख्या का 1/8

उत्तर: कुल सदस्य संख्या का 1/5

Advertisements

प्रश्न. लोक सभा की बैठक समाप्त की जा सकती है?

  1. स्थगन द्वारा
  2. सत्रावसान द्वारा
  3. विघटन द्वारा
  4. उपरोक्त सभी द्वारा

उत्तर: उपरोक्त सभी द्वारा

Advertisements

प्रश्न. किस राज्य की लोकसभा में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षण नहीं है?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. जम्मू तथा कश्मीर
  3. नागालैंड
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: उपर्युक्त सभी

Advertisements

प्रश्न. पार्लियामेन्ट द्वारा दिसम्बर, 1999 में निर्मित कानून के अनुसार एक नागरिक के वयस्क होने की कानूनी आयु है-

  1. 23 वर्ष
  2. 22 वर्ष
  3. 20 वर्ष
  4. 18 वर्ष

उत्तर: 18 वर्ष

Advertisements

प्रश्न. 2-जी स्पेक्ट्रम मुद्दे की जांच करने के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति में शामिल हैं?

  1. दोनों सदनों से प्रत्येक 15 सदस्य।
  2. 20 सदस्य लोक सभा से तथा 10 सदस्य राज्य सभा से।
  3. 18 सदस्य लोक सभा से तथा 12 सदस्य राज्य सभा से।
  4. 16 सदस्य लोक सभा से तथा 14 सदस्य राज्य सभा से।

उत्तर: 20 सदस्य लोक सभा से तथा 10 सदस्य राज्य सभा से।

Advertisements

प्रश्न. व्यय का अनुमान किस रूप में भारतीय संसद के समक्ष रखा जाता है?

  1. तदर्थ निधि
  2. अतिरिक्त अनुदान
  3. अनुपूरक अनुदान
  4. अनुदान का अनुरोध

उत्तर: अनुदान का अनुरोध

Advertisements

प्रश्न. भारतीय संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष को कौन मनोनीत करता है ?

  1. लोक सभा का अध्यक्ष
  2. प्रधानमंत्री
  3. राष्ट्रपति
  4. राज्य सभा के सभापति

उत्तर: लोक सभा का अध्यक्ष

Advertisements

प्रश्न. भारत में इनमें से कौन योजना आयोग का उपाध्यक्ष नहीं रहा है?

  1. डॉ० मनमोहन सिंह
  2. प्रणब मुखर्जी
  3. पी0 चिदम्बरम
  4. मोंटेक एस0 अहलूवालिया

उत्तर: मोंटेक एस0 अहलूवालिया

Advertisements

प्रश्न. नीति आयोग के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है?

  1. इसका गठन योजना आयोग के स्थान पर किया गया है
  2. इसमें एक पूर्णकालिक अध्यक्ष होता है
  3. इसका गठन जनवरी, 2015 में किया गया था
  4. यह सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर आधारित है।

उत्तर: इसमें एक पूर्णकालिक अध्यक्ष होता है

Advertisements

प्रश्न. योजना आयोग का अंत किस प्रधानमंत्री ने किया-

  1. नरेंद्र मोदी
  2. मोरारजी देसाई
  3. अटल बिहारी वाजपेयी
  4. आई० के० गुजराल

उत्तर: नरेंद्र मोदी

Advertisements

प्रश्न. 14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन है?

  1. इंदिरा राजारामन
  2. सी० रंगराजन
  3. विजय केलकर
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: उपर्युक्त में से कोई नहीं

Advertisements

प्रश्न. नीति आयोग की स्थापना की गई?

  1. राष्ट्रपति के द्वारा अध्यादेश जारी करके
  2. संसद द्वारा एक बनाकर
  3. संघीय मंत्रिपरिषद द्वारा एक विशेष प्रस्ताव पारित कर
  4. उपरोक्त में कोई नहीं

उत्तर: संघीय मंत्रिपरिषद द्वारा एक विशेष प्रस्ताव पारित कर

Advertisements

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक संविधानेतर संस्था है?

  1. वित्त आयोग
  2. नीति आयोग
  3. निर्वाचन आयोग
  4. अंतर्राष्ट्रीय परिषद

उत्तर: नीति आयोग

Advertisements

प्रश्न. नीति आयोग के ‘पदेन’ अध्यक्ष हैं-

  1. राष्ट्रपति
  2. वित्त मंत्री
  3. उप-राष्ट्रपति
  4. प्रधानमंत्री

उत्तर: ?

Advertisements

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

हमे आशा है की आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!

Advertisements
Exit mobile version