यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय – महत्वपूर्ण प्रश्न – 27

20230114 120733

राष्ट्रवाद साम्राज्यवाद के साथ मिलकर यूरोप को विनाश की ओर ले गया।

उत्तर – राष्ट्रवाद साम्राज्यवाद के साथ मिलकर यूरोप को महाविनाश की ओर ले गया फिर भी इस बीच संसार के वे अनेक देश, जिनको यूरोपीय शक्तियों ने अपनी शक्ति के बल पर अपना उपनिवेश बनाया था, वह साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद का विरोध करने लगे। अनेक देशों में साम्राज्यवाद के विरुद्ध आंदोलन हुए और अपने-अपने देश को आजादी करने हेतु संघर्ष किए जाने लगा।इन सभी संघर्ष करने वाले देशों की एकसमान विशेषता यह थी कि यह सभी अपने-अपने देश में स्वतंत्र राष्ट्र-राज्य की स्थापना हेतु संघर्ष कर रहे थे। संघर्ष की दृष्टि से यह समानता; साम्राज्यवाद का परिणाम था।

Exit mobile version