रेलवे NTPC CBT 2 भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था प्रैक्टिस सेट 01

 रेलवे NTPC CBT 2 प्रैक्टिस सेट 01 : रेलवे NTPC CBT 2 के सभी उमीदवारों के लिए फ्री में डेली महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को पेपर के फॉर्मेट में हम आपको इस वेबसाइट पर प्रोवाइड कराते है . यदि आप रेलवे NTPC CBT 2 की तैयारी कर रहे है और आप फ्री में सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करना और प्रैक्टिस करना चाहते है तो आप सभी के लिए यह वेबसाइट बहुत ही कारगर साबित होने वाली है.

रेलवे NTPC के द्वारा NTPC CBT 2 की परीक्षा मार्च से होनी प्रस्तावित है .आपको बता दे की रेलवे NTPC बोर्ड के द्वारा जल्द ही इस परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी . इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी उमीदवार को अपनी पढाई को निरंतर तौर पर जारी रखे.


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा एक लोकसभा का सार्वधिक बड़ा (क्षेत्रफल के अनुसार) निर्वाचन क्षेत्र है?

  1. लद्दाख
  2. कच्छ
  3. भीलवाड़ा
  4. कांगड़ा

उत्तर: लद्दाख

प्रश्न. लोकसभा के एक वर्ष में कम से कम कितने सत्र बुलाए जाते हैं?

  1. एक बार
  2. दो बार
  3. तीन बार
  4. चार बार

उत्तर: दो बार

प्रश्न. 2008 में डिलिमिटेशन के बाद यू.पी. में निर्वाचकों की संख्या के अनुसार सबसे बड़ा लोक सभा क्षेत्र है?

  1. अमेठी
  2. उन्नाव
  3. लखनऊ
  4. बागपत

उत्तर: उन्नाव

प्रश्न. निम्नलिखित में से राज्यों के किस युग्म को लोक सभा में समान सीटें हैं-

  1. पंजाब तथा असोम
  2. गुजरात तथा राजस्थान
  3. मध्य प्रदेश तथा तमिलनाडु
  4. आन्ध्र प्रदेश तथा राजस्थान

उत्तर: आन्ध्र प्रदेश तथा राजस्थान

प्रश्न. लोकसभा में मंत्रिपरिषद के विरुद्ध’अविश्वास’ प्रस्ताव लाने हेतु न्यूनतम सदस्य संख्या है?

  1. 30
  2. 50
  3. 20
  4. 40

उत्तर: 50

प्रश्न. आम चुनाव 2009 में 543 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुआ। इनमें से कितने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र राज्यों के हैं?

  1. 525
  2. 528
  3. 530
  4. 532

उत्तर: 530

प्रश्न. लोक सभा के कितने स्थान राजस्थान राज्य के लिए निर्धारित है?

  1. 24
  2. 27
  3. 26
  4. 25

उत्तर: 25

प्रश्न. लोक सभा का कार्यकाल –

  1. किसी भी परिस्थिति में नहीं बढ़ाया जा सकता
  2. एक बार में छः महीने तक के लिए बढ़ाया जा सकता है
  3. आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है
  4. आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में दो वर्ष तक के लिए बढ़ाया

उत्तर: आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है

प्रश्न. लोकसभा में राज्यवार सीटों का आबंटन सन् 1971 की जनगणना पर आधारित है। यह निर्धारण किस वर्ष तक यथावत रहेगा?

  1. 2031
  2. 2026
  3. 2021
  4. 2011

उत्तर: 2026

प्रश्न. भारत के संविधान के अनुच्छेद 82 के अनुसार, लोक सभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन……..जनगणना के आधार पर है।

  1. 1961
  2. 1971
  3. 1981
  4. 1991

उत्तर: 1971

प्रश्न. 84वें संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की कुल सदस्य सीटों की संख्या, 1971 की जनगणना के आधार पर कर दी गयी हैं। ये तब तक बदली नहीं जायेगी जब तक एक वर्ष विशेष के बाद पहली जनगणना नहीं होगी। यह वर्ष विशेष है

  1. 2010
  2. 1015
  3. 2021
  4. 2026

उत्तर: 2026

प्रश्न. लोक सभा में सदस्यों की जो अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है वह –

  1. 545
  2. 552
  3. 555
  4. 540

उत्तर: 552

प्रश्न. लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

  1. जी. वी. मावलंकर
  2. हुकुम सिंह
  3. एम.ए. अयंगर
  4. जी. एस. ढिल्लो

उत्तर: जी. वी. मावलंकर

प्रश्न. लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन हैं?

  1. तारकेश्वरी
  2. विजय लक्ष्मी पंडित
  3. सुचेता कृपलानी
  4. मीरा कुमार

उत्तर: मीरा कुमार

प्रश्न. लोक सभा अध्यक्ष को उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व पद से हटाया जा सकता है?

  1. प्रधानमंत्री की संस्तुति पर राष्ट्रपति द्वारा
  2. यदि लोकसभा इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दे
  3. यदि लोक सभा और प्रधानमंत्री इस प्रकार का निर्णय ले लें।
  4. यदि संसद के दोनों सदन इस आशय का प्रस्ताव पारित करें।

उत्तर: यदि लोकसभा इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दे

प्रश्न. राज्य सभा में उत्तर प्रदेश को आबंटित स्थान निम्न में से किन राज्यों को आबंटित स्थानों का योग है-

  1. आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु
  2. आंध्र प्रदेश तथा मध्य प्रदेश
  3. बिहार तथा गुजरात
  4. महाराष्ट्र तथा कर्नाटक

उत्तर: महाराष्ट्र तथा कर्नाटक

प्रश्न. राज्य सभा के सदस्य चुने जाते हैं-

  1. चार वर्ष के लिए
  2. पांच वर्ष के लिए
  3. छः वर्ष के लिए
  4. आजीवन

उत्तर: छः वर्ष के लिए

प्रश्न. नीचे कुछ राज्यों तथा राज्य सभा में उन्हें आबंटित सदस्य संख्या की सूची दी गई है। उनमें से कौन सुमेलित नहीं है?

  1. मध्य प्रदेश – 16
  2. महाराष्ट्र – 19
  3. तमिलनाडु – 18
  4. पश्चिम बंगाल – 16

उत्तर: मध्य प्रदेश – 16

प्रश्न. राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में कितने व्यक्ति मनोनीत किए जाते हैं?

  1. 10
  2. 15
  3. 12
  4. 20

उत्तर: 12

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य से राज्य सभा के लिए सबसे कम सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं?

  1. झारखण्ड
  2. छत्तीसगढ़
  3. जम्मू-कश्मीर
  4. हिमाचल प्रदेश

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

प्रश्न. यदि सरकार राज्य सभा में पराजित हो जाय तो क्या होता है –

  1. प्रधानमंत्री अपना त्यागपत्र दे देता है
  2. संसद भंग हो जाती है।
  3. राष्ट्रपति शासन लागू हो जाता है
  4. उपर्युक्त में से कुछ नहीं होता है

उत्तर: उपर्युक्त में से कुछ नहीं होता है

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन राज्य सभा की ऐकान्तिक शक्ति के अन्तर्गत आती है-

  1. नयी अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन
  2. आकस्मिक रिक्ति में भारत के उप-राष्ट्रपति का निर्वाचन
  3. किसी राज्य की विधान परिषद की समाप्ति
  4. अपने सभापति को अपदस्थ करना

उत्तर: नयी अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन

प्रश्न. राज्यसभा को भंग करने का अधिकार किसे प्राप्त है?

  1. राष्ट्रपति
  2. उपराष्ट्रपति
  3. सर्वोच्च न्यायालय
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न. राज्यसभा के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही है?

  1. इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
  2. इसके आधे सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
  3. इसके आधे सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं,
  4. इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं।

उत्तर: इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं

प्रश्न. प्रथम अभिनेत्री जो राज्य सभा के लिए नामांकित की गई-

  1. जयललिता
  2. वैजयन्तीमाला
  3. नरगिस दत्त
  4. देविका रानी

उत्तर: नरगिस दत्त

प्रश्न. लोकसभा में राज्यों को किस आधार पर सीटें आबंटित होती है?

  1. जनसंख्या
  2. क्षेत्रफल
  3. भाषा
  4. गरीबी

उत्तर: ?

हमे आशा है की आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!